पैसों के लालच में की गई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दूसरा आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी दून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर मंजेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी अर्जुन नाम का व्यक्ति है, जिसे हरियाणा के झझर से पकड़ा गया है। इससे पहले पुलिस ने रविवार को पहले आरोपी सचिन को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने पैसों के लालच में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की थी।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' पोर्टल लॉन्च: मेधावी छात्रों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग देगी धामी सरकार; सरकारी नीतियों में शामिल होंगे विद्यार्थियों के सुझाव

पुलिस के मुताबिक, 30 नवम्बर को यमुनोत्री विहार फेस-2 चंद्रबनी में मंजेश कुमार का शव उनके कमरे में पाया गया। गला घोंटकर हत्या करने का संदेह था। मकान मालिक प्रदीप कुमार बौडीयाल से पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि मंजेश के किराएदार सचिन और उसके साथी अर्जुन का कमरे में आना-जाना था।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सीएम धामी से की मुलाकात; मुख्यमंत्री ने मांगों के नियमानुसार परीक्षण और जल्द समाधान के दिए निर्देश

मंजेश के भाई सचिन कुमार ने अर्जुन और सचिन पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने सचिन को एक दिसंबर को आशारोड़ी के जंगलों से गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने अर्जुन को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में 'हर घर तिरंगा यात्रा': सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — "उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई लगातार दबिश के बाद अर्जुन को गिरफ्तार किया गया। सचिन पहले भी हत्या के मामलों में शामिल रह चुका है और वर्तमान में वह रेपिडो में काम करता था।

Ad_RCHMCT