लालकुआं पुलिस की त्वरित कार्रवाई: लापता नाबालिग को चंद घंटों में ढूँढ निकाला

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में लालकुआं पुलिस की त्वरित व सजग कार्रवाई

घर से नाराज होकर लापता हुए 17 वर्षीय किशोर को दिल्ली से किया सकुशल बरामद

डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के कुशल निर्देशन में लालकुआं पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घर से लापता हुए एक नाबालिग बालक को चंद घंटों के भीतर दिल्ली से सकुशल बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

घटना का विवरण:-
दि० 01 जुलाई 2026 को शिकायतकर्ता श्रीमती गीता गुणवंत पत्नी श्री संतोष गुणवंत, निवासी हल्दूचौड़, लालकुआं द्वारा कोतवाली लालकुआं में एक लिखित तहरीर दी गई। उन्होंने बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र, भाष्कर गुणवंत, घर से किसी बात पर नाराज होकर कहीं चला गया है और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, प्रशासन पहुंच रहा हर जरूरतमंद के द्वार: चमोली में बोले सीएम धामी; 25 हजार महिलाएं बनीं 'लखपति दीदी'

नाबालिग बालक की गुमशुदगी के इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा तत्काल बरामदगी के निर्देश दिए गए। जिस आदेश के क्रम में श्री बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट व पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए बालक की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान लालकुआं क्षेत्र और संभावित मार्गों के CCTV कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया गया।
आधुनिक सर्विलांस तकनीकों का उपयोग कर बालक की लोकेशन ट्रैक की गई। तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि बालक हल्दूचौड़ से बरेली होते हुए दिल्ली की ओर निकल गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी का महाअभियान: पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी, सभी जिला मुख्यालय देहरादून से जुड़ेंगे; सीएस ने दिए निर्देश

प्राप्त इनपुट और सटीक लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता भाष्कर गुणवंत को दिल्ली से पूरी तरह सुरक्षित और सकुशल बरामद कर लिया। बालक को उसकी माता श्रीमती गीता गुणवंत के सुपुर्द कर दिया गया है। अपने बेटे को सही सलामत वापस पाकर मां की आंखें छलक आईं और उन्होंने व परिजनों ने नैनीताल पुलिस की इस त्वरित एवं मानवीय कार्रवाई का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली को ₹155 करोड़ की 63 विकास योजनाओं की सौगात: सीएम धामी ने किया लोकार्पण व शिलान्यास; सीमांत क्षेत्र में सुदृढ़ होगा सड़कों और पुलों का ढांचा

Ad_RCHMCT