रामनगर:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक का शव मिलने से हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-विकास खण्ड के ग्राम पीरुमदारा से दुखद खबर आ रही है जहाँ एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

मंगलवार की सुबह ग्राम पीरुमदारा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे एक युवक का शव बाथरूम में मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मूल रूप से बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ निवासी 35 वर्षीय दीपक रावत एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था तथा एक अपने अन्य पार्टनर के साथ पीरुमदारा इलाके में किराए के मकान में रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

उन्होंने बताया कि आज सुबह दीपक का शव बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।

Ad_RCHMCT