मुख्यमंत्री से अखिल गढ़वाल सभा एवं कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् के पदाधिकारियों ने की भेंट,हरेला व इगास बग्वाल पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री से अखिल गढ़वाल सभा एवं कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् के पदाधिकारियों ने की भेंट,हरेला व इगास बग्वाल पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री से अखिल गढ़वाल सभा एवं कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् के पदाधिकारियों ने की भेंट।

हरेला व इगास बग्वाल पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में अखिल गढ़वाल सभा एवं कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने लोकपर्व हरेला एवं इगास को राजकीय अवकाश की सूची में सम्मिलित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027: आपदा प्रबंधन व सुरक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक; सेक्टरवार निकासी योजना और एआई तकनीक के उपयोग के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास हो रहे हैं। आने वाले समय में राज्य के अन्य त्योहारों को भी भव्य रूप से मनाये जाने के प्रयास किये जायेंगे। इसमें हम सबको सामुहिक रूप से जिम्मेदारी निभानी होगी तभी हम अपनी संस्कृति एवं परम्पराओं की जड़ों से जुड पायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

अखिल गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना एवं कूर्मांचल सांस्कृतिक कल्याण परिषद् के अध्यक्ष कमल सिंह रजवार ने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में किये जा रहे जनभावना से जुड़े हुये कार्यों को प्रमुखता और शीघ्रता से अमल किये जाने से समस्त उत्तराखण्डवासियों में सरकार के प्रति एक विश्वास और सहयोग का भाव जागृत हो रहा है। जो राज्य की खुशहाली और प्रगति में निश्चित रूप से नई ऊर्जा का संचार करेगा।

Ad_RCHMCT