रामनगर-बेटियों का हुआ उत्तराखंड की सीनियर महिला कबड्डी टीम में चयन,दीजिये बधाई।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- बेटियों का हुआ उत्तराखंड की सीनियर महिला कबड्डी टीम में चयन,दीजिये बधाई।।

रामनगर (नैनीताल)- रामनगर शहर की दो होनहार लड़कियों राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन।

खेल प्रशिक्षक मो. इसरार अंसारी ने बताया कि चोरपनी निवासी ‘ नीलम मनराल ‘ तथा पवलगढ़ निवासी ललिता बधानी का चयन एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित 68 वी नेशनल सीनियर महिला कबड्डी टूर्नामेंट के लिए हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

सीनियर महिला टीम के लिए ट्रायल 19 दिसम्बर को रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे हुआ था जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दोनों बालिकाओं का चयन कैप्म के लिए हुए।

नेशनल लेवल की प्रतियोगिता के लिए कैप्म का आयोजन 4 से 8 मार्च तक हरिद्वार में किया गया जहां से नीलम मनराल ओर ललिता बधानी का फाइनल चयन उत्तराखंड की सीनियर महिला कबड्डी टीम में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

68 वी नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता 10 से 14 मार्च तक हरियाणा में आयोजित होगी जिसके लिए टीम हरियाणा के लिए प्रस्थान कर गई है।

राजकीय महाविद्यालय रामनगर मे एम०ए० योगा की छात्रा नीलम मनराल ओर राजकीय शारीरिक महाविद्यालय पैठाणी में बी०पी०एड० तीसरे सेमेस्टर की छात्रा ललिता बधानी इससे पूर्व भी 2019 में जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग के चुकी हैं जो कोलकाता में आयोजित हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

नीलम मनराल ओर ललिता बधानी के नेशनल सीनियर महिला कबड्डी टूर्नामेंट के लिए उत्तराखंड की टीम में चयन होने पर परमजीत सिंह पम्मा, राजेन्द्र सिंह नेगी , मनमोहन सिंह बसेड़ा, अरविंद चौधरी, नवीन जोशी, जी०सी०पन्त, जितेंद्र बिष्ट ,रवि राठी , मो०इसरार अंसारी , आदि ने बधाई ओर शुभकामनाएं दीं।

Ad_RCHMCT