उत्तराखंड-(BREAKING) एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने औली से एक अज्ञात शव को किया बरामद,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

चमोली-एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने औली से एक अज्ञात शव को किया बरामद।।

बुधवार को थाना जोशीमठ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ओली मार्ग पर एक शव खाई में दिखाई दे रहा है, जिसे बाहर निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट जोशीमठ से रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के मुख्य आरक्षी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

उक्त शव मुख्य मार्ग से 500 मीटर दूर जंगल के बीच बर्फ में पड़ा हुआ था।

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त अज्ञात शव को अत्यंत विषम परिस्थितियों में बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

Ad_RCHMCT