रामनगर:-यहाँ विभिन्न विषयों जैसे विज्ञान,सामाजिक, विज्ञान,वन,जीव,जंतु व पर्यावरण आदि विषयों पर प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:- शनिवार को जय मोहन इंटर कॉलेज कानियां रामनगर में विभिन्न विषयों जैसे विज्ञान, सामाजिक, विज्ञान, वन, जीव, जंतु व पर्यावरण आदि विषयों पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर सुरेश घुघत्याल द्वारा प्रदर्शनी का शुभारंभ दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर किया गया साथ में प्रबंधक  गोपाल दत्त जोशी, अभिभावक संघ के अध्यक्ष दीपचंद पांडे, विद्यालय प्रधानाचार्य एमo डी तिवारी, उप- प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह मनराल समस्त अभिभावक व विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: भारी बारिश का अलर्ट, पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी



प्रदर्शनी के द्वारा छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडलों द्वारा प्रदर्शनी में उपस्थित सभी लोगों को अपने ज्ञान व विज्ञान दोनों से परिचित कराकर विद्यालय की  शिक्षण तकनीकी व प्रतिभा का भी सुंदर परिचय दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के सतत विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिलीं UNDP की डिप्टी रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव इजाबेल; कार्बन क्रेडिट और डिजिटल ट्रैकिंग पर सहयोग की रूपरेखा तैयार

विद्यालय द्वारा छात्रा- प्रियंका पपनै को राज्यस्तरीय परीक्षा उत्तीर्ण करने रु 10,000 व छात्र -योगेश शर्मा को हाईस्कूल परीक्षा 2022 में गणित विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर विषय अध्यापक भुवन चंद तिवारी ने पुरस्कार प्रदान कर इस लक्ष्य को बनाए रखने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  शिवभक्तों की राह हुई आसान: टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी; 13 राज्यों के 49 श्रद्धालु शामिल

इसके अतिरिक्त विगत वर्ष 2021-22 के शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कारों का वितरण भी किया गया।

Ad_RCHMCT