रामनगर में महिला ने दिया तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में एक महिला के तीन बच्चों को जन्म दिया। शुक्रवार की सुबह रामनगर के रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में एक गर्भवती महिला ने ऑपरेशन के दौरान दो बेटी एक बेटे को जन्म दिया है गर्भवती महिला व उसके तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि 'प्रकृति के प्रहरी' हैं: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन पर जोर

चिकित्सालय के प्रबंधक डॉक्टर प्रतीक ने बताया कि मोहल्ला गुलरघटटी निवासी सरफराज की पत्नी उजमा परवीन को प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजन सुबह अस्पताल लाए थे जहां महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा तुरंत उसका ऑपरेशन करने की कार्रवाई की गई जिसके बाद इस महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

उन्होंने बताया कि जच्चा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है साथ ही उन्होंने यही बताया है कि इस महिला का पिछले 9 माह से अस्पताल में ही तैनात महिला चिकित्सक की देखरेख में उपचार चल रहा था बताया जाता है कि महिला की यह पहली डिलीवरी थी महिला के पति ने चिकित्सालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Ad_RCHMCT