रामनगर-इस दिन होगा पाँच कन्याओं का विवाह समारोह,आयोजकों ने दी जानकारी

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फर्स्ट स्टेप एन बी प्राउड संस्था द्वारा निर्धन कन्याओं का विवाह समारोह आयोजित कर रहा है।

निर्धन कन्या विवाह समारोह के आयोजन की शुरुआत संस्था द्वारा बीते चार वर्ष पूर्व से की गई। संस्था का अब यह पांचवा समारोह है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की छवि को धूमिल करने वाले पोर्टल संचालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

विश्व प्रसिद्ध गुलर सिद्ध मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में फर्स्ट स्टेप एन बी प्राउड संस्था के पदाधिकारीयों ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 मार्च को दोपहर 12 बजे श्री अग्रवाल सभा भवन में उनके द्वारा निर्धन कन्याओं का विवाह समारोह आयोजित कराया जा रहा है जिसमें 5 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। विवाह हेतु संस्था को 18 स्टेशन रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए थे जिसमें से संस्था ने अपने स्तर पर 5 अति निर्धन परिवारों का चयन किया।
इस निर्धन कन्या विवाह समारोह में वर वधु के लिए जरूरी सामान और साथियों के लिए भोजन की संपूर्ण व्यवस्था संस्था द्वारा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद- पेड़ गिरने से स्कूटी सवार दो बहनें जख्मी, एक की मौत

प्रेस वार्ता में संस्था के शुभांकर शर्मा,सौरभ अग्रवाल, रोहित मित्तल, आदित्य बेलवाल, विकास अग्रवाल,संजीव अग्रवाल, रिंकू देवल,हर्षित वर्मा आदि मौजूद रहे।