रामनगर नागर निकाय चुनाव-पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी ने विजन साझा करने के साथ ही लगाए विपक्षियों पर आरोप

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- निकाय चुनाव में स्थानीय कांग्रेस समर्थित पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी भुवन चंद्र पाण्डे ने पत्रकार वार्ता में नगर के विकास के लिए अपना विजन सामने रखते हुए विपक्षियों पर जमकर आरोप लगाए।

नगर की स्वास्थ्य सेवाओं को चिंताजनक बताते हुए पाण्डे ने कहा कि जीतने के बाद पालिका स्तर पालिका द्वारा दक्ष चिकित्सकों वाले दो चिकित्सालय संचालित करते हुए रोगियों के लिए निशुल्क एंबुलेंस व्यवस्था के साथ ही प्रादेशिक स्तर की सरकारी नौकरियों तक की तैयारी करवाने वाली क्षमताओं के पुस्तकालय खोला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एकल महिलाओं के लिए वरदान बनी 'मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना': द्वितीय चरण का शुभारंभ; 488 महिलाओं के खातों में ₹2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

युवा वर्ग को बर्बाद करने वाले नशे के खिलाफ खेलों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। नगर की सुरक्षा के लिए हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे। ठेले फड़ वालों को उजाड़ने वाली गरीब विरोधी नीतियों की जगह छोटे छोटे वेंडिंग जोन बनाकर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मॉल रोड 1 अगस्त से पूर्णतः 'नो हॉर्न ज़ोन' घोषित, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

निवर्तमान पालिकाध्यक्ष तथा चुनाव लड़ रहे मौ. अकरम को भाजपा का डमी प्रत्याशी बताते हुए पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि भाजपा की सक्रिय विंग अल्पसंख्यक मतों के बंटवारे की मंशा से उनके प्रचार में जुटकर नगर को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने का कुचक्र रच रही है, जिसे कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी 'सेवा विधि': सीएम धामी ने आर.सी. लोहनी की पुस्तक का किया विमोचन; कहा- 'सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि' ही सरकार का मूल मंत्र

इस दौरान वार्ता में गिरधारी लाल, मौ. मुजीब, प्रशांत पाण्डे, यश अग्रवाल, हर्षित उप्रेती, धीरज सती, विनय पलड़िया, सुमित तिवारी, मोंटी नेगी, ओमप्रकाश पलड़िया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT