रामनगर:-(दुखद) यहाँ सड़क हादसे मे युवक की मौत,परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-विकास खण्ड के कोसी नदी में खड़ंजा गेट पर एक मजदूर गिरकर ट्रैक्टर के नीचे आ गया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,वहीं सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

मिली जानकारी के अनुसार सुनील (19) पुत्र वीरराम निवासी हरिपुर चूनाखान कालाढूंगी का रहने वाला था।जो मजदूरी का कार्य करता था।

सोमवार दोपहर वह खड़ंजा खनन गेट पर मजदूरी कर रहा था। ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

वहीं पीरूमदारा चौकी प्रभारी राजेश जोशी ने बताया कि वह ट्रैक्टर के ऊपर बैठा हुआ था। नदी में वाहन चलने के दौरान झटका आने की वजह से वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के नीचे दब गया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT