रामनगर-संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-विकास खण्ड के ग्राम टांडा  निवासी एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटक कर मौत हो गई। वहीं मृतका के मायके वालों ने उसके पति समेत कुछ अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

रामनगर नगर क्षेत्र के मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी मनीषा शर्मा का विवाह लगभग 13 वर्ष पूर्व ग्राम टांडा निवासी सूरज शर्मा के साथ हुआ था। बताया जाता है कि सोमवार रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद मनीषा ने अपने कमरे में जाकर कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर सूरज शर्मा और अन्य परिजनों ने मनीषा को फंदे से उतारा और उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। मनीषा पांच महीने की गर्भवती थी। इधर, मृतका के भाई ने बहन के ससुरालियों पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
सीओ बलजीत सिंह भाकुनी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणाें का पता चलेगा।

Ad_RCHMCT