इस बस स्टेशन में नैनीताल-बरेली-मुरादाबाद के लिए रही रिकार्ड भीड़

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। होली के त्यौहार में लोगो को अपने निवास की ओर जाने के लिये और कनिष्ठ सहायक के पेपर की भारी भीड़ के चलते हल्द्वानी बस स्टेशन पर लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हल्द्वानी में तैनान आला अधिकारी भी भीड़ की संख्या को देखकर अंदाज लगाने में असमर्थ रहे। गनीमत रही उत्तरप्रदेश परिवहन निगम ने बरेली और मुरादाबाद के लिये अपनी बसों संख्या में बढ़ोतरी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को राहत दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

हल्द्वानी बस स्टेशन पर तैनात वरिष्ठ केंद्र प्रभारी इंद्रा भट्ट द्वारा एक बस जो दिल्ली के लिये लगी थी उसे  तत्काल व्यवस्था कर  बरेली को भेजा। इसके अलावा नैनीताल, टनकपुर, रामनगर, काशीपुर के लिये भी बसों के फेरे बढ़ाकर भीड़ को नियंत्रित किया।

Ad_RCHMCT