सोमेश्वर पहुंची रेखा आर्य, कार्यकर्ताओं ने किया जमकर स्वागत, कहीं यह बात

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के सोमेश्वर विधानसभा से अब तक की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार बता दे कि यहां पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के द्वारा ताकुला मंडल के ताकुला,बसौली गांव पहुंची जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने सभी माताओं, बहनों, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने क्षेत्र भ्रमण आगमन पर स्थानीय जनता की जनसमस्यायों को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से देवभूमि में शिवभक्तों का अभिनंदन; सीएम धामी ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, पुलिसकर्मियों व पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, मेरे द्वारा सभी को आश्वस्त कराया गया कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान अवश्य किया जायेगा। सडक, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा को लेकर कई प्रस्ताव साशन को भेजे जा चुके हैं जिनपर जल्द ही कार्य शुरू होंगे।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि वह सोमेश्वर की बेटी हैं ऐसे में उनका क्षेत्र से विशेष लगाव है, क्षेत्र के विकास कार्य कराना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें हर चुनाव में अपना भरपूर प्यार व सम्मान दिया है जिसकी वह आजीवन आभारी रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की सौगात; सीएम धामी बोले — "बिना रुके, बिना थके हर वादा कर रहे पूरा"

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, मंडल महामंत्री प्रदीप नगरकोटी, जगदीश डंगवाल, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश लोहनी, मंडल उपाध्यक्ष बलवंत रावत, मंडल मंत्री कुंदन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश बिष्ट, युवा मोर्चा महामंत्री विजय वर्मा,

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

प्रधान संगठन अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आशीष भाकुनी, सोशल मीडिया प्रभारी मदन बिष्ट, दीपा भाकुनी, भगवती डंगवाल, रेवती देवी, पूर्व प्रधान गंगा पांडेय सहित स्थानीय जनता एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT