उत्तराखंड:-बिग ब्रेकिंग:-(दुखद) यहाँ नदी मे डूबने से 4 युवकों की दर्दनाक मौत,परिवार में कोहराम।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड:-बिग ब्रेकिंग:-(दुखद) नदी नहाने गये 4 युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत,परिवार में कोहराम।

जनपद चमोली, पुलिस चौकी गोचर से SDRF को सूचना प्राप्त हुई है की देवाल में 04 लड़के नदी में डूब गए हैं ।उक्त सूचना पर पोस्ट गोचर से Hc भगत सिंह कंडारी के हमराह रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

उत्तराखंड के चमोली जिले से बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है कि चमोली के देव बाल विकास खंड में 4 बच्चों की केल नदी में डूब कर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थराली उप जिलाधिकारी सहित स्थानीय प्रशासन पहुंचा पुलिस व स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया जिसमें चारों शवों को पानी से बाहर निकाल दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

जानकारी के मुताबिक कल दोपहर से चारों बच्चे घर से नहाने के लिए नदी किनारे गए थे और तब से लापता बताए जा रहे थे जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी और सभी लोग रेस्क्यू अभियान में जुट गए। इस घटना के बाद से पूरे ग्रामीण इलाकों में शोक की लहर है परिवार में कोहराम मचा है।

Ad_RCHMCT