रिश्ते हुए शर्मसार -यहां पिता ने नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का किया प्रयास,मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

रिश्तो को शर्मसार करने वाली एक खबर उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र से सामने आ रही है यहां पर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का प्रयास करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी एक नाबालिक लड़की ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें उसने बताया कि कुछ माह पहले उसकी मां की मौत हो चुकी है। जिसके बाद से ही उसके पिता उस पर गंदी नजर रखने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के बीच हुई अहम बैठक; उत्तराखंड में सड़क ढाँचे के विस्तार और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्

जिसके बाद उसके पिता आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। वही बीती 4 अप्रैल को उसके पिता शराब के नशे में घर आए और घर का दरवाजा खटखटाने लगे। जिस पर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा न खुलने पर उसके पिता ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर आ गए और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

किसी तरह वह छूट कर बाहर आई और पड़ोस की एक महिला के यहां शरण ली। जिसके बाद पीड़िता ने सुबह पुलिस को पिता के खिलाफ तहरीर सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Ad_RCHMCT