प्रसिद्ध उघोगपति मुकेश अंबानी परिवार के साथ पहुंचे उत्तराखंड ,किए बाबा के दर्शन

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड का प्रसिद्ध केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम अक्सर लोगों को अपनी आकर्षित करते रहते हैं वही बात की जाए देश के प्रसिद्ध उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की तो वह आज विश्व प्रसिद्ध ब बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्‍होंने परिवार के साथ पूजा अर्चना की। इसके बाद उनका केदारनाथ धाम जाने का भी कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

भगवान के दर्शन के बाद मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी से भेंट की।बदरीनाथ पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया।

मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया मुकेश अंबानी की भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार में पूरी आस्था है। हमेशा वे बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने आते हैं. मुकेश अंबानी ने इस बार बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए 5 करोड़ रुपए भेंट किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम


बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के प्रति मुकेश अंबानी के मन में अगाध आस्‍था है। वह अक्‍सर अपने परिवार के साथ यहां अक्‍सर आते रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल: 8 मिनट चले पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु; मुख्यमंत्री धामी ने की देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

कुछ समय पहले भी मुकेश अंबानी परिवार सहित दर्शन के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। लेकिन मौसम खराब होने के चलते उनको वापस लौटना पड़ा था।

Ad_RCHMCT