जुलूस निकाल,सभा कर मई दिवस के शहीदों को किया याद…………….

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-मजदूर दिवस के अवसर पर मई दिवस आयोजन समिति के बैनर तले संघ भवन,फॉरेस्ट कंपाउंड से एक जुलूस निकाला गया,जो शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ शहीद पार्क लखनपुर पर पहुंच जनसभा में तब्दील हो गया। जनसभा की शुरुआत छात्र संगठन आइसा की सांस्कृतिक टीम के प्राची बंगारी,हिमानी बंगारी की टीम द्वारा हम मेहनतकश जग वालों से जब अपना हिस्सा मांगेंगे और इसलिए राह संघर्ष की हम चुनें गीतों से हुई।आयोजन समिति संयोजक चंद्र

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

बल्लभ छिमवाल ने मई दिवस के इतिहास और शिकागो के शहीद मजदूरों पर विस्तार से बात रखी। ट्रेड यूनियन नेता रोहित रुहेला ने वर्तमान सरकारों द्वारा लाए जा रहे मजदूर विरोधी कानूनों पर विस्तार से बात रखते हुए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया।शिक्षक नेता नवेंदु मठपाल ने निजीकरण के खिलाफ लडाई तेज करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

इस मौके पर प्रभात ध्यानी,राज पांडे,मुनीश कुमार,सुमित कुमार,नवेंदु मठपाल,चंद्र बल्लभ छिमवाल,सूरज सैनी ,भुवन,कमला, शीला शर्मा,सुभाष गोला,बालकृष्ण चंद,विक्रम मावडी,तुलसी छिमवाल,शबनम,रवि,नंदराम आर्य,रोहित कुमार,सरस्वती जोशी,कोमल सत्यवली,खुशी बिष्ट मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT