अब न्याय पंचायत स्तर पर गठित क्यूआर टीमें करेंगी वनाग्नि की रोकथाम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जनपद में वनाग्नि की बढती घटनाओें की रोकथाम हेतु ग्राम स्तर पर वनाग्नि की सूचना प्राप्त किये जाने तथा महिला/युवक मंगल दल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से वनाग्नि पर नियंत्रण हेतु न्याय पंचायत वार QRT टीमों का गठन किया गया है। 

   जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि सम्बन्धित क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी, राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी की न्यायपंचायत वार टीमें गठित कर विभिन्न विभागों के  जिला स्तरीय अधिकारी को टीम लीडर नामित किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  सालम क्रांति दिवस: राइंका ढेला में याद किए गए 1942 के वीर संग्रामी

   जिलाधिकारी ने बताया कि गठित टीमें अपने-अपने क्षेत्र के अन्तर्गत वनाग्नि की घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही करेंगे तथा वन विभाग एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से रोकथाम एवं नियंत्रण करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सम्बन्धित क्षेत्रों के उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में गठित टीमों के माध्यम से किये जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों का अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

साथ ही वन विभाग के विभिन्न डिवीजन हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से राहत और बचाव हेतु वाहनों के अधिग्रहण व अन्य आवश्यक कार्यों के लिए 36 लाख की धनराशि भी निर्गत की है ।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

इससे पूर्व 150 पीआरडी जवानों की तैनाती और अतिरिक्त वाहनों की उपलब्धता भी वन विभाग को वनग्नि नियंत्रण हेतु कराई जा चुकी है ।   उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, नैनीताल दूरभाष संख्या 05942-231178/231179 तथा ईमेल deocnainital@gmail.com के साथ ही राज्य वनाग्नि नियंत्रण कक्ष 18001804141 पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।        

Ad_RCHMCT