हल्द्वानी में सड़क हादसाः डिवाईडर से टकराई स्कूटी, मंडी कर्मी की मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। नैनीताल रोड पर देर रात अनियंत्रित स्कूटी डिवाईडर से टकरा गई। इस हादसे में मंडी में काम करने वाले युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  तमकनाला आपदा: सीएम धामी रख रहे सीधी नजर; राहत-बचाव, आवश्यक आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पुलिस के अनुसार, मृतक 24 वर्षीय शिवम पटेल उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मूल निवासी थे और हल्द्वानी मंडी में कार्यरत थे। शुक्रवार रात शिवम अपने दोस्त के साथ घूमने काठगोदाम गए थे। लौटते समय दोनों स्कूटी से हल्द्वानी जा रहे थे, और स्कूटी शिवम चला रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सीएम धामी से की भेंट: रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹1.79 करोड़ स्वीकृत करने पर जताया आभार

नैनीताल रोड पर बृजलाल अस्पताल के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। शिवम को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन: रामनगर के विद्यालयों ने की ऑनलाइन भागीदारी, 16 सितंबर को चुने गए विद्यार्थियों से संवाद करेंगे सीएम धामी

हादसे में घायल युवक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Ad_RCHMCT