अवैध अतिक्रमण कर घेर ली सड़क और फुटपाथ, प्रशासन ने किया ध्वस्त

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन पर 5 जोन बनाए गए है, जिनके लिए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

आज टीमों द्वारा घंटाघर से सहारनपुर चौक, बल्लुपुर से घंटाघर, सर्वे चौक से डीआरडीओ, आईएसबीटी से बल्लुपुर (जीएमएस रोड) तथा दिलाराम से ओल्ड राजपुर रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। पांचो टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 40 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 84 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 113700 अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा 88 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 44000 के तथा संभागीय परिवहन विभाग द्वारा धनराशि रू0 67 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 72500 के अर्थदण्ड की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा चेतावनी दी गई है कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जाए अन्यथा भारी अर्थदण्ड की कार्यवाही के साथ ही सामग्री जब्त कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

जिलाधिकारी ने अवैध कब्जों एवं अतिक्रमण पर नियमित अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने इसके लिए समस्त उप जलाधिकारियों एवं विभागों के अधिकारियों को सरकारी सम्पत्ति पर अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण हटाने के भी निर्देशि दिए गए है।

Ad_RCHMCT