लोगों को लाखों का चूना लगा फरार हो गया था यह ईनामी अभियुक्त, यहां हुआ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। एसटीएफ व कोतवाली पुलिस ने पचास हजार के ईनामी के कुख्यात अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वह कई लोगों पर लाखों का चूना लगाकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

  एसटीएफ व कोतवाली रामनगर पुलिस के द्वारा बीती रात्रि एक ज्वांइट ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें रिचा फैक्ट्री काशीपुर रोड के ,रामनगर के पास से 50,000/ रु. के ईनामी अपराधी जयप्रकाश डन्डरियाल पुत्र ईश्वरी प्रसाद डन्डरियाल निवासी ग्राम घटबगढ़ थाना सल्ट, जनपद अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ईनामी अभियुक्त कोतवाली रामनगर से 420 आई.पी.सी के अन्तर्गत पंजीकृत अभियो में पिछले वर्ष से फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

गिरफ्तार इनामी अपराधी के विरुद्ध  कोतवाली रामनगर में मु.अ.सं. 510/2021 धारा 420 भा.द.वि. दर्ज हुआ था, जिसमें वह लगातार फरार चल रहा था। इसके द्वारा मुकदमा वादी श्री प्रदीप कुमार नि0 पीरुमद्वारा , रामनगर की जमीन को बेईमानी व धोखाधड़ी से बेच कर ळाखो रुपये का फ्राड किया गया था जिस सम्बन्ध में वादी के द्वारा कोतवाली रामनगर में इसके विरुद्व दि0 30-08-2021 को 420 आईपीसी का एक मुकदमा लिखाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

पकड़े गए शातिर अभियुक्त द्वारा स्थानीय कई लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई है जिसमें इसके विरुद्ध भिन्न-भिन्न न्यायालयों में भी मामले दर्ज हैं इसके अलावा इस अपराधी के विरुद्ध थाना रामनगर में कई मुकदमें धोखाधड़ी के दर्ज हैं । इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक कुमांयूँ परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा ₹50000 का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार इनामी ने पूछने पर बताया कि फरारी के दौरान वह रामनगर से भागकर देहरादून,दिल्ली, रामनगर इत्यादि जगहो में पुलिस से छिपकर रहा। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

गिरफ्तार करने वाली टीमें-

 एसटीएफ कुमाऊं यूनिट

1. निरीक्षक एम0पी0सिंह

2.उ0नि0 बृजभूषण गुरुरानी

3. मुख्य आरक्षी दुर्गा सिंह पापड़ा

4.आरक्षी राजेंद्र सिंह महरा

5.मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र कनवाल

6.मु0आरक्षी संजय कुमार

रामनगर कोतवाली  टीमः-

1.प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी कोतवाली रामनगर

2. एसएसआई अनीस अहमद

3. एसआई मनोज अधिकारी

4. कांस्टेबल मोहम्मद राशिद

Ad_RCHMCT