इस वजह से नशेड़ी ने पिता को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। पुलिस ने चार दिन पहले अपने बाप की हत्या करने वाले नशेड़ी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत लक्ष्मी नगर मोहनपुरा का है।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम सहित नैनीताल जनपद के धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर बढ़ी पर्यटकों-श्रद्धालुओं की संख्या

घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेश गंगवार ने बताया कि चार दिन पहले रिटाॅयर्ड सैनिक रामपाल की उसके नशेड़ी पुत्र योगेन्द्र ने डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने जांच में पाया था कि हत्या से पहले एक युवक व एक युवती योगेन्द्र के पास आये थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों तक पहुंची सरकार, विकास को नई रफ्तार: भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक

इसके बाद बाप बेटे में आपस में मारपीट हुयी थी। पुलिस ने बताया कि योगेन्द्र घर में अकसर बदचलन महिलाओं को लाता था और उसका बाप उसे टोकता था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT