महिलाओं पर भाजपा नेता के बयान से घमासान, कांग्रेसियों ने फूंका गौतम का पुतला

ख़बर शेयर करें -

रामनगर/अल्मोड़ा/हल्द्वानी। कॉर्बेट हलचल
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के महिलाओं के बारे मे कांग्रेसियों पर की गई विवादित टिप्पणी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। बुधवार को रामनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा समेत कुमाऊंभर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका। कांग्रेसी नेताओं ने दुष्यंत गौतम पर कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की।


रामनगर में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत रोड पर प्रदर्शन दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका। महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी से नाराज कांग्रेस नेताओं ने गौतम की गिरफ्तारी की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  जनपदों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हर माह के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जारी किए निर्देश

हल्द्वानी में भी स्वराज भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर दुष्यंत गौतम के बयान पर नाराजगी जताई। कांग्रेस नेता राहुल छिमवाल ने गौतम के बयान को महिलाओं के प्रति भाजपा की मानसिकता करार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च


उधर, अल्मोड़ा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय के नेतृत्व में चौहानपाटा में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी द्वारा महिलाओं पर की गयी टिप्पणी बेहद शर्मनाक है।इसके लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी को माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  आरोग्यम योगा द्वारा एक शाम देश के नाम कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और महिलाओं ने योगाभ्यास के जरिए किया देशभक्ति का प्रदर्शन

पांडे ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता मान मर्यादा भी भूल गए हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला,जिला महामंत्री राधा बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव,यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, आदि मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT