कांग्रेस में टिकट वितरण पर बवाल, प्रमुख पदाधिकारी का इस्तीफा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनावों के बीच कांग्रेस में एक बार फिर भीतराघात पनपने लगा है। टिकटों के ऐलान के बाद पार्टी को चमोली जिले के गौचर से बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष और युवा नेता सुनील पंवार ने पार्टी और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही, सुनील पंवार के समर्थन में कई अन्य कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी इस्तीफा दे दिया, जिससे पार्टी को नगर निकाय चुनाव से पहले एक बड़ा राजनीतिक नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  चोरगलिया में सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं; हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर शेर नाला में ₹9.93 करोड़ के नव निर्मित डबल लेन सेतु का किया लोकार्पण

सुनील पंवार ने अपनी इस्तीफा देने की वजह कांग्रेस पार्टी के रवैये को बताया। उनका कहना था कि पार्टी में जमीनी कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जबकि कमजोर करने वालों को तवज्जो दी जा रही है। पंवार ने कहा कि कांग्रेस की इस नीति के चलते उन्होंने यह निर्णय लिया और अब वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: 'पीएम गतिशक्ति' पर होगी डिजिटल मैपिंग; सोलर कोल्ड स्टोरेज और महक क्रांति के लिए 10 वर्षीय रोडमैप के निर्देश

यह घटना कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकती है, खासकर जब पार्टी ने अधिकतर सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब यह देखना होगा कि कांग्रेस पार्टी इस स्थिति से कैसे निपटेगी।

Ad_RCHMCT