दुःखद- एएसआई का निधन, पुलिस विभाग में शोक

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस महकमे से दुःखद समाचार सामने आया है। हरिद्वार में जीआरपी उत्तराखण्ड में नियुक्त एएसआई (एम) फकरे आलम का बीते रविवार को हृदय गति रुकने से असामयिक निधन हो गया। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के पीएनजी महाविद्यालय में गरिमापूर्वक मनाया गया ‘जनजातीय गौरव दिवस’: भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और जनजातीय विरासत का किया स्मरण

स्व. फकरे आलम एक मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में पुलिस विभाग में उत्कृष्टता, जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा, और उनका अचानक चले जाना जीआरपी पुलिस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उत्तराखण्ड पुलिस परिवार में इस दुखद समाचार से शोक की लहर दौड़ गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में डॉ. सलीम अली की जयंती पर 'बर्ड फेस्टिवल 2026' का उत्साहपूर्ण आगाज: विद्यार्थियों ने सीखे पक्षी अवलोकन के गुर

ईश्वर उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। पुलिस परिवार इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है और उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Ad_RCHMCT