दुःखद- यहां खाई में गिरी कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

जानकारी के अनुसार, थाना नंदा नगर घाट पर देर रात सूचना मिली कि ग्राम मणखी के पास एक कार 300 मीटर नीचे पलट कर गिर गई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। सूचना पर थाना नंदा नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

आसपास के ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीनों शवों को अस्पताल में लेकर आई। मृतकों की पहचान बद्री प्रसाद रतूड़ी (42) पुत्र रामेश्वर प्रसाद रतूड़ी, ग्राम कुंमजुंग थाना नंदा नगर घाट, राकेश सती (51) पुत्र शंभू प्रसाद निवासी ग्राम माणखी थाना नंदा नगर घाट जिला चमोली, ललित प्रसाद (57) पुत्र इंद्रमणि सती निवासी ग्राम कांडई थाना नंदा नगर घाट जिला चमोली के रूप में हुई है।

Ad_RCHMCT