दुःखद- सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

टिहरी। सड़क दुर्घटना में देर रात एक कार और स्कूटी की आमने-सामने से टक्कर हो जाने से स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र

मुनि की रेती थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि देर रात शिवपुरी में पेट्रोल पंप के सामने एक कार और स्कूटी की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें स्कूटी सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्कूटी सवार युवक को एक प्राइवेट एंबुलेंस को मदद से अस्पताल पहुंचाया

यह भी पढ़ें 👉  इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का रोडमैप; यूसीसी, सुशासन, ऑल-वेदर टूरिज्म और ₹34 हजार सरकारी नौकरियों का उल्लेख

जहंा चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान जय सिंह निवासी दोगी पटृी के रूप में की है। बताया कि कार चालक बीरबल राणा को कार सहित हिरासत में ले लिया गया है। जिस पर अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Ad_RCHMCT