दुखद-(उत्तराखंड) यहाँ दर्दनाक हादसा, ऑल्टो कार खाई में गिरी, दो की मौके पर ही मौत, 2 गंभीर

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal.in-देहरादून, राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, कभी पहाड़ों तो कभी तराई से सड़क हादसों की दुखद खबर सामने आ रही है।

ताजा मामला आज जनपद देहरादून के चकराता क्षेत्रांतर्गत लोखंडी के पास ऑल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

आज 15 मार्च 2025 को प्रातःथाना चकराता के माध्यम से SDRF टीम को सूचना मिली कि लोखंडी के पास बुंदेल रोड पर एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई है,जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र

उक्त सूचना पर पोस्ट चकराता से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिला अस्पताल में ₹50 लाख की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण: सीएम धामी बोले—'चंपावत को आदर्श जिला बनाना हमारा संकल्प'

उक्त कार (UK16F8124 ऑल्टो) चकराता क्षेत्रांतर्गत लोखंडी के पास अनियंत्रित होकर लगभग 900 मीटर गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 04 लोग सवार थे।

SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर खाई में उतरकर जिला पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा वाहन में सवार 02 व्यक्तियों को घायल अवस्था में खाई से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा अन्य 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों के शव खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT