भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 5 सितंबर 2026 को जनपद नैनीताल में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसके कारण नदी-नालों में तेज जल प्रवाह और संवेदनशील स्थलों पर भू-स्खलन की आशंका को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर अवकाश का फैसला लिया गया है।
आदेश के मुख्य बिंदु:
अवकाश की तिथि: 05 सितंबर 2026 (शनिवार)।
प्रभावित संस्थान: जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्र।
स्टाफ को छूट: विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश रहेगा।
विशेष छूट: यह आदेश नैनीताल शहर के उन आवासीय विद्यालयों पर लागू नहीं होगा, जहां छात्र-छात्राओं के लिए पढ़ाई और रहने की व्यवस्था एक ही परिसर में मौजूद है।




