ऋषिकेश,निम बीच के पास गंगा नदी में डूबे युवक के शव को SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद।

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश, निम बीच के पास गंगा नदी में डूबे युवक के शव को SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद।

कल दिनांक 26 अप्रैल 2022 को चौकी ढालवाला से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि निम बीच में एक व्यक्ति गंगा नदी में डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में डीप डाइविंग टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची व सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

एसडीआरएफ टीम के डीप डीप डाइवर मातबर सिंह व डीप डाइवर रमेश भट्ट द्वारा पानी के लगभग 25 फीट गहराई में जाकर सर्चिंग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

सर्चिंग के दौरान उक्त युवक का शव पत्थरों के बीच में फंसा हुआ था। SDRF टीम के डीप डाइवर द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद उक्त शव को पत्थरों के बीच से बाहर निकाला गया।

मृतक अंकुश जॉस पुत्र सुभाष चंद्र निवासी D8/75 अमीर कॉलोनी ईस्ट गोकुलपुर दिल्ली।उसके उपरांत शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण, मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर, आरक्षी ओमप्रकाश कुकरेती, मातबर सिंह, रविंद्र सिंह, रमेश भट्ट, नरेन्द्र सिंह व उपनल चालक सूरज शामिल रहें।

Ad_RCHMCT