इंसानियत की मिसाल-उत्तराखंड पुलिस के जवान ने की बड़ी मिसाल पेश,बच्‍चे की जान बचाने को रोजा तोड़ किया रक्तदान।।

ख़बर शेयर करें -

इंसानियत की मिसाल-उत्तराखंड पुलिस के जवान ने की बड़ी मिसाल पेश,बच्‍चे की जान बचाने को रोजा तोड़ किया रक्तदान।।

इंसानियत की मिसाल-बच्‍चे की जान बचाने को रोजा तोड़ किया रक्तदान

उत्तराखंड राज्य मे पुलिस के जवान भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं कहीं अपनी जान जोखिम में डालकर भी कार्य कर रहे हैं अब एक ऐसा मामला आया जहाँ पुलिस के जवान ने रोजा तोड़कर एक बच्चे की जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

पहले नेकी फिर इबादत’, हर धर्म इंसान को यही शिक्षा देता है। उत्तराखण्ड पुलिस के जवान ने इसकी मिसाल पेश की है। उन्होंने रमजान के इस पाक महीने में रोजा तोड़कर एक बच्चे का जीवन रक्तदान करके बचाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

देहरादून के हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रान्ट में गम्भीर रूप से बीमार एक 12 वर्षीय बच्चे को खून की आवश्यकता थी।

इस सूचना पर SSP कार्यालय में तैनात आरक्षी शाहनवाज ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर समय से पहले रोजा तोड़कर बच्चे को खून देकर उसकी जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

शाहनवाज इससे पूर्व भी लगभग 50 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं।

Ad_RCHMCT