करोड़ों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद ,जमकर चली गोलियां, मौत,घायल।।

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर-यहां के पिपलिया गांव में मंगलवार की आधी रात को एक स्टोन क्रेशर पर करीब डेढ़ करोड़ के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर गोलियां चली। इस वारदात में एक पक्ष के युवक की गोली लगने से मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण


बताया गया है कि बाजपुर के पहाड़पुर गांव निवासी कनिष्ठ प्रमुख का पिपलिया गांव स्थित एक स्टोन क्रेशर को लेकर विवाद चल रहा है।

करोड़ो रुपए के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है। इसी को लेकर मंगलवार की शाम नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

इसके बाद जैसे हो डोर बेल बजाई घर के अंदर से तड़ातड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी गईं। जिसमें गोली लगने से कुलवंत सिंह की मौत हो गई, जबकि कनिष्ठ प्रमुख तजिंदर सिंह, मोहित अग्रवाल, हरप्रीत सिंह घायल हो गए।


सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ही मौके पर पहुंची पुलिस सभी को सरकारी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने कुलवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि तजिंदर सिंह, मोहित व हरप्रीत सिंह को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

Ad_RCHMCT