ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, बाइक सवार बदमाशों ने मचाई दहशत

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। हरिद्वार जिले के लक्सर कस्बे में तीन बाइकों पर सवार करीब नौ बदमाशों ने सिमली मोहल्ले में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। वार्ड नंबर 2 और 3 में हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनपदों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हर माह के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जारी किए निर्देश

स्थानीय लोगों के अनुसार, बदमाशों ने शुरुआत में 1-2 राउंड फायरिंग की, लेकिन विरोध होने पर लगातार छह राउंड फायर किए और फरार हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसआई नवीन चौहान ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ-साथ इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आरोग्यम योगा द्वारा एक शाम देश के नाम कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और महिलाओं ने योगाभ्यास के जरिए किया देशभक्ति का प्रदर्शन

घटना ऐसे समय में हुई है जब हरिद्वार जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके बावजूद फायरिंग जैसी घटनाओं से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

पुलिस ने मोहल्ले में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने जनता को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Ad_RCHMCT