शहीद सम्मान समारोह: मुख्यमंत्री धामी ने शहीद परिवारों को दी करोड़ों की सौगात 

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह में हिस्सा लेकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद परिवारों को ताम्रपत्र और अंगवस्त्र भेंट किए और आर्मी बैंड का निरीक्षण कर जवानों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गब्बर सिंह नेगी की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनकी वीरगाथा को याद किया।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा: 7 बड़ी घोषणाएं—प्रदेश में बनेगा 'युवा आयोग', 3 पर्वतीय जिलों में इंडस्ट्रियल पार्क और शुरू होगा 'बाल वीरता पुरस्कार'

इस दौरान उन्होंने सैनिकों और उनके परिवारों के लिए कई विकास योजनाओं की घोषणा की, जिनमें कोटद्वार में सैनिक विश्राम गृह का जीर्णोद्धार, सैनिक कल्याण निदेशालय में कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना, और लैंसडाउन के गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर संग्रहालय का सुधार शामिल है। शहीदों के नाम पर कई सड़क मार्ग और विद्यालय भी नामित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

धामी ने शहीदों के परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये करने, अंतिम संस्कार में सहायता राशि 10 हजार रुपये देने, और भूमि खरीद पर 25 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी छूट की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बन रहे सैन्य धाम में अमर शहीदों की याद सदियों तक जीवित रहेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से शहीदों के नाम पेड़ लगाने का आग्रह भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी; परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूत को किया नमन

इस कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री, राज्यसभा सांसद, विधायक, जिला अधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह का उद्देश्य शहीदों को सम्मान देना और सैन्य धाम निर्माण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था।

Ad_RCHMCT