हल्द्वानी कोतवाली का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने शुक्रवार को अचानक कोतवाली जा पहुंचे। इससे अधीनस्थों में हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस मैस (भोजनालय) का निरीक्षण किया और जवानों के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान उन्होंने मैस में बनाए जा रहे भोजन मेनू की जानकारी ली और खाना तैयार करने की प्रक्रिया का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

एसएसपी ने मैस में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांची और भोजन की गुणवत्ता को संतोषजनक पाया। उन्होंने मैस प्रभारी को निर्देश दिए कि जवानों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला भोजन सुनिश्चित किया जाए और एक विशेष मेनू तैयार किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

एसएसपी ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने, भोजन समय पर परोसने और मैस परिसर में आवश्यक सुधार व मॉडर्नाइजेशन करने के भी आदेश दिए। उनका यह अचानक निरीक्षण जवानों के लिए प्रोत्साहन का अवसर भी साबित हुआ।

Ad_RCHMCT