ड्यूटी में लापरवाही पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मी किए लाइन हाजिर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी में लापरवाही सामने आई है। मामला ऊधमसिंह नगर जिले का है। इस पर एसएसपी ने कड़ा एक्शन लेते हुए चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मियों को लाईन हाजिर कर दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

 बताया जा रहा है कि बारावफात जुलूस के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन न करने पर चौकी प्रभारी सुल्तानपुरपट्टी, उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल दीपक कुमार को अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद नैनीताल में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का व्यापक अभियान: 'डबल हेलमेट' के प्रति किया जा रहा जागरूक, स्कूली वाहनों की भी सघन चेकिंग

एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अनुशासनहीनता या ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। यह कदम कानून व्यवस्था को बनाए रखने और जिम्मेदारी के प्रति सजगता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Ad_RCHMCT