रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज से खुलेंगे, श्रद्धालुओं को मिलेंगे बाबा के दर्शन

ख़बर शेयर करें -

पंचकेदार श्रृंखला में चौथे केदार के रूप में पूजे जाने वाले भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही बाबा रुद्रनाथ की इस वर्ष की पावन यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई भगवान रुद्रनाथ की डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल से प्रस्थान कर पैदल मार्ग के विभिन्न पड़ावों को पार करते हुए रुद्रनाथ धाम पहुंच चुकी है। आज वैदिक मंत्रोच्चार, पारंपरिक पूजा-अर्चना और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिर के गर्भगृह के कपाट खोल दिए जाएंगे, जिसके बाद देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु बाबा रुद्रनाथ के अलौकिक मुख दर्शन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश
Ad_RCHMCT