सीएम धामी ने एचडीएफसी बैंक की CSR पहल के तहत 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को फ्लैग ऑफ किया।

ख़बर शेयर करें -



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से एचडीएफसी बैंक द्वारा जनहित में उपलब्ध कराई गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को फ्लैग ऑफ किया। ये एम्बुलेंस राज्य के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में मदद करेंगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने निजी संस्थाओं के सामाजिक सहयोग को सराहनीय बताते हुए कहा कि समय पर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के वन मंत्री ने किया कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 'ऑपरेशन मानसून-2026' का शुभारम्भ, वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम



सीएम धामी ने कहा कि CSR के माध्यम से मिली ये एम्बुलेंस जरूरतमंद मरीजों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने राज्य के अन्य पर्वतीय जनपदों और आगामी हरिद्वार कुंभ के लिए भी ऐसी और एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई।

यह भी पढ़ें 👉  जीआईसी दूनागिरी में विज्ञान कार्यशाला: पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के सरल प्रयोगों से छात्रों में जगा कौतूहल


बैंक अधिकारियों ने बताया कि इन एम्बुलेंस में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और आपातकालीन उपकरण मौजूद हैं। साथ ही अगले तीन वर्षों तक प्रत्येक एम्बुलेंस में चिकित्सक, नर्स, अटेंडेंट और चालक की व्यवस्था बैंक द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में "जन-जन की सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम: मुख्यमंत्री धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात, गृह क्षेत्र को बताया अपना परिवार


प्रारंभिक चरण में ये एम्बुलेंस चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जनपदों में सेवाएं देंगी। भविष्य में इनका उपयोग धार्मिक आयोजनों और आपदा प्रबंधन कार्यों में भी किया जाएगा।



इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी, विनोद कंडारी, अपर सचिव मनमोहन मैनाली, एचडीएफसी बैंक के मुस्कान सिंह, संजीव कौशिक, बकुल सिक्का, गौरव जैन और आयुष सिंघल मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT