मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में ईमानदारी और पारदर्शिता से कार्य करने की अपील की।

ख़बर शेयर करें -



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते चार वर्षों में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं को अवसर देने के लिए भर्ती अभियान को प्राथमिकता दी और अब तक लगभग 30 हजार से अधिक युवाओं को राजकीय सेवक के रूप में नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश


मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा कि वर्ष 2022 में दूसरी बार मुख्य सेवक का दायित्व संभालने के बाद से ही राज्य में बेरोजगारी की समस्या को समाप्त करने के लिए रिक्त पदों पर भर्ती का व्यापक अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि इस चयन प्रक्रिया में युवाओं की मेहनत, प्रतिभा और राज्य सरकार के सख्त नकल विरोधी कानून तथा पारदर्शी व्यवस्था का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित



सीएम धामी ने कहा कि राजकीय सेवक के रूप में चयन होना न केवल कार्मिक और उनके परिवार के लिए, बल्कि राज्य सरकार के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने चयनित कार्मिकों से निष्पक्ष, ईमानदार और मानवीय मूल्यों के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी


मुख्यमंत्री ने कई चयनित युवाओं से दूरभाष पर बात कर उन्हें जनसेवा में उत्साहपूर्वक योगदान देने के लिए प्रेरित भी किया।

Ad_RCHMCT