ड्यूटी में लापरवाही पर एसएसपी का सख्त रवैया, महिला दरोगा समेत तीन कर्मी निलंबित

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने अनियमित्ता और ड्यूटी में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी दीपा जोशी समेत तीन पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर नगर निगम: पर्यावरण मित्रों को दिवाली पर वेतन-बोनस न देने पर भड़के पार्षद, MSWM कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग

महिला एसआई दीपा जोशी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल में प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रही थी। कांस्टेबल मोहन सिंह इसी यूनिट के सदस्य थे। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के अनुसार प्रभारी व सिपाही के विरुद्ध अनियमित्ता व ड्यूटी में लापरवाही समेत कई अन्य शिकायतें मिल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर नैनीताल में सजी 'हिमालयन फूड फेस्टिवल' की रौनक, पारंपरिक उत्पादों की हुई जमकर खरीदारी

शिकायतों की जांच कराई गई। जिसमें आरोप सही पाए गए। दोनों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। भीमताल थानाध्यक्ष ने अपने चालक की शिकायत की थी। जिस पर आरोप था कि वह लापरवाही बरत रहा है। एसएसपी ने भीमताल थाने के वाहन चालक हिमांशु जोशी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

Ad_RCHMCT