रामनगर में “ऑपरेशन रोमियो” के तहत पुलिस की कड़ी कार्रवाई: 63 अराजक तत्व गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। नैनीताल पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर शांति भंग करने और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन रोमियो” अभियान के तहत कड़ी कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के दौरान रामनगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 63 अराजक तत्वों को गिरफ्तार किया गया, जो शराब पीकर सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग मचा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस का कड़ा प्रहार: महज 06 घंटे के भीतर कुख्यात 'ITI गैंग' के 04 आरोपी गिरफ्तार

 पकड़े गए आरोपियों पर पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत 15,750 रुपए का जुर्माना लगाया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला: 250 स्टालों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

इस अभियान के तहत रेट्रो साइलेंसर से शोर मचाने वाले 6 बाइक चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। मोटर वाहन अधिनियम के तहत उनकी बाइकों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा, पुलिस ने जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 270 वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटे, जिनसे 1,15,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। 15 ड्राइवरों के लाइसेंस भी निरस्त किए गए। 

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काठगोदाम पुलिस की सख्त कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 02 वारंटी गिरफ्तार

इस कड़ी कार्रवाई को स्थानीय नागरिकों और परिजनों ने सराहा है, जिन्होंने इसे सड़क सुरक्षा के लिए एक अहम कदम बताया।

Ad_RCHMCT