बिजली गिरने और सड़कें बंद होने का खतरा, अगले 5 दिन रहें सावधान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ा हुआ है। प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। इस बीच सोमवार, 15 सितंबर को मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 यह चेतावनी गढ़वाल मंडल के देहरादून, चमोली और पौड़ी गढ़वाल तथा कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों के लिए जारी की गई है। बाकी 5 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अमर उजाला संवाद: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में की शिरकत

मौसम विभाग ने तेज गर्जना और बिजली गिरने की संभावना जताई है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने की घटनाएं हो सकती हैं, जिससे सड़क मार्ग बाधित होने और बिजली-पानी जैसी सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  ​सावधान! अल्मोड़ा में बिक रही थीं एक्सपायरी दवाएं, ड्रग इंस्पेक्टर और विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त कार्रवाई

भारी बारिश के चलते ग्लेशियरों की बर्फ तेजी से पिघल सकती है, जिससे नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। नदियों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अगले कुछ दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार: 16 और 17 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश, अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पद्मश्री जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी; दी भावभीनी श्रद्धांजलि

18 से 20 सितंबर तक राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि 20 सितंबर के बाद मानसून कमजोर पड़ सकता है। इस दौरान लोगों को नदी-नालों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा न करने, और प्रशासन की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Ad_RCHMCT