स्कूल में लगी आग ने मचाया हड़कंप, लपटों में घिरे कई कमरे – बाल-बाल बचे लोग

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के भानियावाला क्षेत्र में स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सुबह करीब 5 बजे स्थानीय लोगों ने स्कूल भवन से धुआं उठते देखा और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में आग ने स्कूल के कई कमरों को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश

मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

सौभाग्यवश, घटना के समय स्कूल परिसर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुंट साहिब रोपवे का उल्लेख करने पर जताया आभार

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिता को दी श्रद्धांजलि, मोथरोवाला स्थित आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

स्कूल को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आगजनी की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Ad_RCHMCT