काशीपुर क्षेत्र में हुए एटीएम लूट की घटना का किया खुलासा,03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,लूटा गया एटीएम,नकदी व घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर क्षेत्र में हुए एटीएम लूट की घटना का किया खुलासा।

ए0टी0एम0 लूट की घटना में शामिल 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

लूटा गया एटीएम, 03 लाख की नकदी व घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद।

बदमाशों द्वारा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा तथा हरिद्वार में भी की गयी थी एटीएम लूट की घटना।

एसएसपी द्वारा खुलासा करने वाली पुलिस टीम हेतु की 2,500 रुपए के ईनाम की घोषणा।

घटना का संक्षिप्त विवरण -थाना हाजा पर दिनांक 19.12.2023 को समय रात्रि 02:22 बजे सिटी कन्ट्रोल के माध्यम से सूचना मिली कि चामुण्डा काम्पलेक्स स्थित एसबीआई ए०टी०एम० मशीन को कुछ संदिग्ध व्यक्ति काट रहें हैं । इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी काशीपुर, प्रभारी निरीक्षक व वरिष्ठ उप निरीक्षक, चौकी प्रभारी कटोराताल, रात्रि अधिकारी तत्काल मौके पर पहुचें, तब तक संदिग्ध व्यक्ति एटीएम मशीन को काट कर घटना स्थल से फरार हो चुकें थे तुरन्त समस्त बार्डर – प्रतापपुर, सूर्या, पैगा, लोहिया पुल तथा स्वार बार्डर को नाकाबंदी कराकर चैकिंग प्रारम्भ की गयी तथा कन्टोल रूम काशीपुर पहुंच कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सभी कैमरों को चैक किया गया जिसमें कुछ संदिग्ध व्यक्ति एक सफेद स्कार्पियों बिना नम्बर की से चामुण्डा काम्पलेक्स स्थित एसबीआई ए०टी०एम० में आये और कुछ संदिग्ध व्यक्तिों के द्वारा सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे कर एटीएम का शटर तोड़कर उसके अन्दर घुसकर स्कार्पियों गाड़ी की मदद से एटीएम मशीन को उखाड़ कर स्कार्पियों गाड़ी में रखकर जाते दिखाई दिये । तथा उक्त स्कार्पियों सूर्या चौकी को पार करते हुये दिखाई दी ।

पुलिस कार्यवाही :
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार तत्काल घटना के अनावरण हेतु चार पुलिस टीमों जिसमें सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन, सर्विलास टीम, थाना स्तर पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में अन्य दो पुलिस टीमों का गठन कर अलग- अलग राज्यों में पतारसी एंव सुरागरसी हेतु रवाना किया गया तथा टैक्नीकल पुलिस टीम को घटना स्थल के आस-पास लगे समस्त सीसीटीवी कैमरों को अवलोकन करने हेतु निर्देशित किया गया तथा सर्विलास टीम को अन्य राज्यों में एटीएम चोरी की घटनाओं को गहनता से विशलेषण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पुलिस टीम के द्वारा घटना स्थल पर सफेद स्कार्पियों कार जो मुरादाबाद की तरफ को जाती दिखाई दी ।
उक्त गाड़ी आगे-आगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पीछा करने पर जनपद बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र के ग्राम कैराना के बाद यमुना नदी के पुल से पार होकर ग्राम बोंडा गांव तीतरवाड़ा, बुच्चा खेडी होते हुये नगला की ओर दिखाई दी उक्त वाहन के सम्बन्ध में मुखविर मामूर किये गये तो जानकारी प्राप्त हुयी कि इसी प्रकार की घटना उक्त स्कार्पियों से बदमाशों के द्वारा राजस्थान, मथुरा, दिल्ली, हरियाणा तथा रूडकी हरिद्वार में भी की गयी है तथा उपरोक्त बदमाशों को कई राज्यों की पुलिस भी तलाश कर रही है तथा अन्य राज्यों में एटीएम मशीन चोरी की घटनाओं का गहनता से विश्लेषण करने पर सभी घटनाओं को एक ही गिरोह के द्वारा उक्त गाड़ी में अलग-अलग नम्बर प्लेटों का प्रयोग करते हुये गिरोह के द्वारा घटना का अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई तेज : चोरगलिया पुलिस ने युवक को कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

अब तक दिसम्बर माह में मात्र 10 दिवस के अन्तराल में उक्त गिरोह के द्वारा पांच राज्यों में विभिन्न स्थानों में एटीएम उखाड़ कर चोरी की गयी । कैराना क्षेत्र जिला शामली उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में उक्त गाड़ी की अन्तिम फुटेज प्राप्त हुयी थी। मुखविर मामूर किये गये तो मुखविरों के द्वारा उक्त गाडी का असली नम्बर एचआर-60-डी-6950 प्राप्त हुआ। गाड़ी के मूल मालिक एंव मुखविरों के माध्यम से प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त वाहन से घटना कारित करने वाले गैंग के सदस्यों का सहारनुपर क्षेत्र थाना गंगोह के होने के सम्बन्ध में जानकारी मिली। जिस सम्बन्ध में पुलिस टीमों के द्वारा पतारसी-सुरागरसी की गयी तथा 06 अभियुक्त गणों का उक्त घटना में संलिप्त होना पाया गया। सुरागरसी-पतारसी के दौरान पुलिस टीम के द्वारा अभियुक्तों के घरों पर सुरागरसी-पतारसी की गयी तो जानकारी हुयी कि दिनांक 24.12.2023 को अभियुक्त गण पुनः मुरादाबाद, उत्तराखण्ड की तरफ घटना करने आये है। जिस सूचना पर काशीपुर क्षेत्र में पुलिस टीमें गिरफतारी हेतु अलग-अलग स्थानों पर नियुक्त की गयी। आज उक्त गैंग के द्वारा काशीपुर क्षेत्र से पुनः एक व्यक्ति से लूट की घटना कारित की गयी। जिसकों पुलिस टीम के द्वारा काशीपुर कुण्डा क्षेत्र से गिरफतार किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार

*अपराध करने का तरीका:* अभियुक्त गण शातिर किस्म के अपराधी है घटना से पूर्व व घटना के बाद अपने मूल निवास स्थान को छोड़कर किसी निर्जन स्थान यमुन नदी के किनारे भेष बदल कर मजदूरों के भेष में रहते है व जहाँ पर सीसीटीवी कैमरे आदि नही होते है उस स्थान को चुन कर वही से अपराध करने की योजना बना कर अलग-अलग राज्यों में जाकर घटना को अंजाम देते है व घटना कारित करने के बाद निर्धारित मार्ग से न आकर लम्बे रास्ते से मार्ग बदल ग्रामीण रास्तों से वापस आते है। उक्त गैंग बनाकर घटना करने से पहले व बाद में मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करते है अभियुक्त गणों के द्वारा पूरे भारत वर्ष के अलग- अलग राज्यों में जाकर सुनसान जगह / बिना गार्ड वाले एटीएमों की रैकी की जाती है तथा एटीएम में घुसकर सीसीटीवी कैमरों में काला स्प्रे का प्रयोग कर कैमरों को घूंधला कर दिया जाता है और सब्बल व छैनी की सहायता एटीएम के पीछे चोट मारकर जगह बनाते है तथा उसके बाद एटीएम मशीन को रस्से व पटटे की सहायता से गाड़ी में फॅसा कर लोहे के हुकों को रस्सी से बांधकर गाड़ी की सहायता झटका मार उखाड़ते है और उसके बाद एटीएम मशीन को गाड़ी में रखकर साथ ले जाते है सुनसान स्थान देखकर छैनी और हथोडी की मदद से एटीएम को काटकर उसमें रखा रूपया निकाल लेते है और स्कार्पियों गाड़ी से राजस्थान, मथुरा, दिल्ली तथा हरियाणा में घटना की है। और यह लोग घटना करने के बाद अपने- अपने घरों पर नहीं रहते थे तथा मोबाइल का प्रयोग नहीं करने के कारण यह लोग खुले आम घुमतें रहते है तथा किसी भी व्यक्ति को इनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी तथा घटना करने के उपरान्त यह लोग पुलिस को भ्रमित करने के लिये सफेद स्कार्पियों में अलग-अलग नम्बर प्लेट लगाकर घटना करते थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने रोपवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा कर ब्रिडकुल को रेगुलेटरी बॉडी बनाने व जागेश्वर धाम में रोपवे शामिल करने के निर्देश दिए।

घटना का खुलासा -आज दिनांक 26.12.2023 को प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों के द्वारा बदमाश जो गैंग के रूप में इस प्रकार की घटना को अंजाम दे रहे थे तथा अपने ठिकानों पर नहीं रहते है बिना मोबाइल का प्रयोग कर घटना का अंजाम देते है को गिरफतार करने हेतु पुलिस टीमें। गठित की गयी थी कि दिन में एक व्यक्ति से उक्त गाडी में सवार अभियुक्त गणों के द्वारा लूट करने की सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा उक्त गाड़ी का पीछा कर उसमें सवार तीन अभियुक्त गणों को गिरफतार किया गया है। जिनसें काशीपुर क्षेत्र में तोड़े गये एटीएम से निकाले गये पैसे तथा एटीएम तोड़ने के लिये प्रयुक्त औजारों सहित तमचे एंव लूटा हुआ पर्स बरामद किया गया है। बदमाशों के द्वारा बताया गया कि घटना के समय हम लोग मोबाइल का प्रयोग नहीं नम्बर प्लेट बदल कर राजस्थान, दिल्ली, मथुरा तथा रूड़की हरिद्वार में घटना का अंजाम दिया गया है और घटना के बाद हम अपने ठिकानों पर नहीं रहते है उक्त गैंग के द्वारा विगत वर्षो मे कैथल हरियाणा सहारनपुर सदर थाना दिल्ली में एटीएम की घटना को अंजाम दिया गया है।

गिरफतार शुदा अभियुक्त गण
1- नाजिम पुत्र कदीर निवासी ग्राम समसपुर कलॉ थाना सरसावा जिला सहारनपुर
2- तासिम उर्फ काला उर्फ पहलवान पुत्र आशिक अली निवासी बेगीनाजर थाना गंगोह जिला सहारनपुर
3- शमशुददीन उर्फ शम्शु पुत्र मौहम्मद हसन निवासी ग्राम शाहपुर चौकी दौलतपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर

बरामदगी का विवरण
1- कुल तीन लाख बीस हजार रूपये काशीपुर
2- घटना में प्रयुक्त सफेद स्कार्पियों गाड़ी
3- एक अदद रस्सा मय पटटे के
4- दो अदद लोहे की छैनी
5- एक अदद हथौड़ा
6- दो अदद तंमचें 315 व 12 बोर मय जिन्दा कारतूस
7- एक ब्लैक स्प्रे का डिब्बा 8- एक अदद लोहे का सब्बल
10- कोटपुतली राजस्थान की घटना से बरामदा 20 हजार रूपये
9- तोड़ा गया एटीएम
11- थाना काशीपुर में एक व्यक्ति से लूटे गये पर्स 6300 / व आधार कार्ड आदि

Ad_RCHMCT