हत्या के मामले में अभियुक्तगणों को शरण व हथियार उपलब्ध कराने वाले अभियुक्त की कबाड़ की दुकान हुई सील।।

ख़बर शेयर करें -

हत्या के मामले में अभियुक्तगणों को शरण व हथियार उपलब्ध कराने वाले अभियुक्त की कबाड़ की दुकान हुई सील, उधम सिंह नगर पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

थाना बाजपुर पर पंजीकृत मु० एफआईआर संख्या – 254 / 22 धारा 302 / 34 भादवि बनाम जतिन आदि में विवेचना व०उ०नि० द्वारा सम्पादित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला: 250 स्टालों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

उक्त मुकदमे में अब तक कुल 07 अभि०गणो को गिरफतार कर जेल भेजा जा चुका है। मुकदमा उपरोक्त में जामिल पुत्र मेहन्दी हसन नि० मुण्डिया कलां भी प्रकाश में आया है। जामिल द्वारा अन्य अभि०गणो का सहयोग करते हुये घटना में प्रयुक्त डण्डो का इंतजाम कर अभियुक्तगणों को दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के पीएनजी महाविद्यालय में गरिमापूर्वक मनाया गया ‘जनजातीय गौरव दिवस’: भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और जनजातीय विरासत का किया स्मरण

जामिल उपरोक्त की तलाश जारी है। जामिल की मुण्डिया तिराहा बाजपुर के पास हुसैन ट्रैक्टर्स के नाम से कबाड़ की दुकान है।

जानकारी में आया कि जामिल उपरोक्त द्वारा कबाड़ी की दुकान भी गलत तरीके से बनायी हुयी हैं। इस पर नगर पालिका बाजपुर के माध्यम से मुण्डिया कलां तिराहा स्थित हुसैन ट्रैक्टर्स के नाम से कबाड़ की दुकान को सील कराया गया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस का कड़ा प्रहार: महज 06 घंटे के भीतर कुख्यात 'ITI गैंग' के 04 आरोपी गिरफ्तार

प्रशासन द्वारा भूमि के संबंध में जांच की जा रही है यदि भूमि अतिक्रमण की जद में आती है तो शीघ्र अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी।

Ad_RCHMCT