उत्तराखंड: छात्रसंघ चुनाव फायरिंग का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, तमंचे सहित गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच आमना-सामना हुआ। रुद्रपुर के सरदार भगत सिंह महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान हुई फायरिंग और मारपीट के मुख्य आरोपी गगन रतनपुरिया को किच्छा कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली गगन के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। मौके से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की कार्रवाई: अवैध धारदार हथियार (चापड़) के साथ आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस के अनुसार, गगन रतनपुरिया पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, हत्या सहित कुल 32 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब तक इस घटना से जुड़े सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पुष्पा कुमारी बनीं 'एसआईआर' (SIR) का कार्य 100% पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ, उपजिलाधिकारी ने की सराहना

जानकारी के मुताबिक, फायरिंग की इस घटना के बाद फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस ने एक साथ तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। विजिलेंस टीम की मदद से गगन की लोकेशन सितारगंज क्षेत्र में ट्रेस की गई थी। पुलिस को इनपुट मिला था कि गगन अपने साथियों—मोहम्मद रजत, देवेंद्र कुमार और विपिन ठाकुर के साथ आत्मसमर्पण की योजना बना रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां: मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय और आवास के कर्मियों के साथ किया योगाभ्यास; योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

लेकिन जब पुलिस टीम ने उसे घेरने की कोशिश की, तो गगन गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला और पीछा कर रही पुलिस टीम पर चार राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक गोली गगन के घुटने के पास लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू में ले लिया।

Ad_RCHMCT