फुटबॉल मैच-राजस्थान,मेरठ और पौड़ी की टीम ने जीते मैच।।

ख़बर शेयर करें -

राजस्थान,मेरठ और पौड़ी की टीम ने जीते फुटबॉल मैच।।

रामनगर-यज़दानी फुटबॉल एकेडमी द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय खताड़ी के खेल मैदान में ऑल इंडिया फुटबॉल चैम्पिनशिप में बुधवार को पहला मैच किरार स्पोर्ट्स राजस्थान व जमशेदपुर ‘ बी ‘ की टीमों के मध्य खेला गया।

इस मैच को राजस्थान की टीम ने 6-1 से जीता, राजस्थान के लिए नाईजीरियन खिलाड़ी मो०उमर ने 4 गोल व आर्यन ओर अंकित ने 1-1 गोल किया,जमशेदपुर ‘ बी’ के लिए मोहसिन ने एकमात्र गोल किया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

दूसरा मैच यज़दानी फुटबॉल एकेडमी रामनगर व मेरठ एफ०सी० के मध्य खेला गया , इस मैच को मेरठ ने 4-1से जीता, मेरठ के लिए जेशान ने 3 गोल ओर अमन ने 1 गोल किया , इस मैच के मुख्य अतिथि शाकिर सैफ़ी रहे।

आज तीसरा मैच बनारस एफ०सी० व यूथ गढ़वाल क्लब पौड़ी की टीमों के मध्य खेला गया इस मैच को पौड़ी की टीम ने 3-2 से जीता , पौड़ी के लिए मनीष ने 2 व अमित ने 1 गोल किया,बनारस टीम के लिए पवन ने 2 गोल किए।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

इस मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोतवाल अरूण कुमार सैनी द्वारा किया गया ।मो०इसरार अंसारी और भोपाल सिंह नेगी मुख्य निर्णायक तथा
जावेद खान, व मदन चन्द्रा सह-निर्णायक की एवं समीर सिद्दीकी चतुर्थ निर्णायक की भूमिका में रहें।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

आज मैच के दौरान क्लब के संरक्षक आनंद नेगी अध्यक्ष बी०डब्ल्यू०एल०खान, आयोजक सचिव मो०शाहिद, अज़ीम कुरैशी, अकरम खान, डी०सी०हर्बोला, प्रभात ध्यानी, मो०सादिक, अज़मल सब्बाग, शकील अहमद, जाकिर हुसैन मो०इसरार अंसारी, शादाब खान आदि उपस्थित रहे। इमरान खान व अनवर अंसारी कमेंटेटर की भूमिका में रहे।

Ad_RCHMCT