यहां हो रही पानी की बर्बादी,गहरी नींद में सोया जल संस्थान, अभी से तरस रहे पानी को जनता,देखे वीडियो

ख़बर शेयर करें -

गर्मियों का सीजन शुरू होने के साथ ही पानी की किल्लत की वजह से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन कई बार जल विभाग की लापरवाही की आम जनता के ऊपर भारी पड़ जाती है कि ऐसा ही मामला रामनगर क्षेत्र का सामने आया है यहां पर ग्राम टांडा मल्लू पंचायत भवन के नजदीक बड़ी पाइपलाइन पिछले कई महीनों से क्षतिग्रस्त है जिसकी वजह से यहां पर ज्यादा मात्रा में पानी का रिसाव हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

और पानी दूर मौजूद घरों में नहीं जा रहा है और इसकी वजह से क्षेत्र की जनता को कई बार पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ जा रहा है इस बारे में कई बार संबंधित कर्मचारियों को बता दिया गया लेकिन उसके बावजूद भी आज तक क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की रिपेयरिंग नहीं की गई है और अब तो गर्मी का समय आ चुका है लेकिन अभी तक चरम सीमा पर नहीं पहुंचा है ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

और इस तरह पानी की बर्बादी हो रही है अगर समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया तो भीषण गर्मी के दिनों में जनता को पानी की समस्या से जूझना पड़ सकता है और वर्तमान में नई सरकार नए जोश के साथ घटित हो चुकी है और जनता को उम्मीद है कि सुस्त पड़ा सरकारी महकमा जरूर कुछ समाधान निकालेगा

Ad_RCHMCT