उमस भरी गर्मी के बाद मौसम बदलेगा, भारी बारिश की संभावना

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में उमस भरी गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर। प्रदेश में मौसम में बदलाव के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

मौसम विभाग ने देहरादून, चंपावत और नैनीताल जिलों में शनिवार को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही, ऊधमसिंह नगर और पहाड़ी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश के दौर पड़ने की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सीएम धामी से की भेंट: रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹1.79 करोड़ स्वीकृत करने पर जताया आभार

मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' पोर्टल लॉन्च: मेधावी छात्रों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग देगी धामी सरकार; सरकारी नीतियों में शामिल होंगे विद्यार्थियों के सुझाव

अधिकारियों ने आम जनता से सावधानी बरतने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने का आग्रह किया है।

Ad_RCHMCT